CM Rekha Gupta पर हमला, आरोपी कौन? जानें पूरी कुंडली और घटनाक्रम
Delhi CM Rekha Gupta Attacked News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके आवास पर हमला हुआ है, जिसमें उन्हें हल्की चोटें आईं. आरोपी शख्स का कहां का रहने वाला है और सीएम पर हमला क्यों किया? क्या दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में चूक हुई?

हमला कैसे हुआ?
बुधवार सुबह करीब 8 बजे, जब CM Rekha Gupta जनसुनवाई कर रही थीं, तब 41 वर्षीय आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया उनके सामने सातवें नंबर पर मौजूद था। राजेश गुजरात के राजकोट के रहने वाला है। उसने पहले कुछ कागज पहुंचाए, फिर अचानक पत्थर फेंकने की कोशिश की, जो असफल रही। इसके बाद थप्पड़ मारा और बाल खींचने की कोशिश भी की। दिल्ली पुलिस के जवान तुरंत सक्रिय होकर आरोपी को पकड़ लिया
आरोपी की पहचान और जांच
दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पूरी कुंडली निकालना शुरू कर दिया है। इसमें उसका आपराधिक इतिहास, संभावित राजनीतिक संबंध और मानसिक स्थिति का गहन विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर और मुख्य सचिव भी मौके पर पहुंच चुके हैं और गृह मंत्रालय को घटना की जानकारी दे दी गई है
चिंता और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
इस घटना ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर भारी हलचल मचाई है। दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। राजनीतिक दलों ने हमले की कड़ी निंदा की है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया, वहीं आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और कांग्रेस के देवेंद्र यादव ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक करार दिया और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है
CM Rekha Gupta की स्थिति और प्रतिक्रिया
सीएम Rekha Gupta को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उनका स्वास्थ्य सामान्य है और उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह अपने कार्य पर पूरी लगन से आगे भी काम करती रहेंगी। सुरक्षा एजेंसियां आरोपी की मानसिक स्थिति और मंशा की भी जांच कर रही हैं ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।
CM Rekha Gupta पर हुआ यह हमला दिल्ली की राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करता है। आरोपी राजेश की कुंडली और व्यवहार की जांच से यह भी पता चलेगा कि यह हमला व्यक्तिगत था या कहीं राजनीतिक साजिश का हिस्सा। लोगों में चिंता बढ़ी है, खासकर महिला सुरक्षा को लेकर। इस मामले की पूरी जांच अभी जारी है और आगे की अपडेट्स मिलते ही आपको सूचित किया जाएगा।
यह भी पढ़े.. India में Online Gaming Bill होगा बैन!