ICMAI CMA 2025 Result घोषित, इंटरमीडिएट और फाइनल के टॉपर्स की लिस्ट जारी 🎓📢

द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने आज ICMAI CMA 2025 Result जारी कर दिया है। इसमें जून 2025 सेशन के इंटरमीडिएट और फाइनल दोनों परीक्षाओं के नतीजे शामिल हैं। ये परीक्षाएं 11 जून से 18 जून तक देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थीं।

ICMAI CMA 2025 Result

उम्मीदवार अब अपना स्कोर ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस घोषणा से हजारों CMA अभ्यर्थियों के इंतज़ार को आज विराम मिला।

💡 ICMAI CMA 2025 Result: इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम

  • ग्रुप-I: 26,974 उम्मीदवारों में से 2,864 पास — पास प्रतिशत 10.62%
  • ग्रुप-II: 15,333 उम्मीदवारों में से 4,664 पास — पास प्रतिशत 30.42%
  • दोनों ग्रुप: 9,998 ने परीक्षा दी, जिनमें 864 एक ग्रुप में (8.64%) और 1,375 दोनों ग्रुप में सफल (13.75%)।
  • कुल 5,491 स्टूडेंट्स ने इंटरमीडिएट कोर्स पास किया।

📜 पारितोषिक मानदंड

  • हर विषय में कम से कम 40% अंक
  • कुल मिलाकर 50% का औसत अनिवार्य

🖥️ रिजल्ट ऐसे डाउनलोड करें

  1. icmai.in पर जाएं
  2. “CMA June 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें
  4. रिजल्ट देखें, डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।

🏆 CMA जून 2025 फाइनल – टॉप 10 रैंक होल्डर्स

  1. हंस अमरेश जैन – सूरत
  2. चिराग कसाट – मुंबई
  3. त्रिशिर गोयल – जयपुर
  4. प्रिया बब्बर – फरीदाबाद
  5. निखिल जैन सैत – राजहमुंद्री
  6. सौरव कुमार – सेराम्पोर, पश्चिम बंगाल
  7. कुंता हरि चरण रेड्डी – हैदराबाद
  8. स्वाति अग्रवाल – जयपुर
  9. पूजा रेड्डी पी – बैंगलोर
  10. मुमल भगवान शेखावत – पालघर, महाराष्ट्र

 CMA कोर्स वित्तीय लेखांकन, व्यवसाय प्रबंधन और रणनीतिक योजना में उच्च स्तरीय विशेषज्ञता प्रदान करता है। इन परिणामों के साथ कई छात्रों के लिए पेशेवर करियर का नया अध्याय शुरू होगा।

यह भी पड़े…. Krishna Janmashtami 2025: जानिए क्यों दो दिन मनाई जा रही है जन्माष्टमी, डेट, पूजा विधि और संपूर्ण जानकारी