Mahindra XUV700 Facelift पहली झलक – दमदार नया लुक सामने आया!

Mahindra XUV700 भारत के D-SUV सेगमेंट में Mahindra की ताकत का सबसे बड़ा उदाहरण है, जो Scorpio Classic, Scorpio N और Thar Roxx जैसे मॉडल्स के साथ बाजार में छाई हुई है। अब कंपनी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और भी मजबूत करने के लिए XUV700 का facelift वर्ज़न ला रही है, जिसे पहली बार कैमरे में कैद किया गया है। आइए जानते हैं इस नए अवतार में क्या-क्या बदलाव नजर आ रहे हैं।

Camouflage में दिखा XUV700 Facelift

हाल ही में TamilMotors360 द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में Mahindra XUV700 facelift का पहला test mule देखा गया है, जो पूरी तरह से camouflage में था। हालांकि, यह शुरुआती परीक्षण मॉडल है, इसलिए डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। इसकी बॉडी और ओवरऑल स्टाइलिंग मौजूदा XUV700 जैसी ही है।

गौरतलब है कि XUV700 को अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था और तब से अब तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीद है कि Mahindra इसका facelift 2026 में लॉन्च कर सकती है। साथ ही, कंपनी इसे अपनी नई नामकरण रणनीति के तहत XUV7XO नाम भी दे सकती है।

क्या होगा नया?

सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट में देखा गया है। नई grille ज्यादा बोल्ड और वर्टिकल slats के साथ दी गई है, जो पहले से ज्यादा स्लांटेड हैं। Lower grille शायद पहले जैसी ही है लेकिन camouflage की वजह से इसकी असली डिज़ाइन छिपी हो सकती है।

इस मॉडल में fog lights नहीं दिखाई दिए, या तो उन्हें हटा दिया गया है या फिर camouflage के पीछे छिपे हुए हैं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला बदलाव है इसके नए circular headlamps। हालांकि, माना जा रहा है कि ये फिलहाल के लिए Thar Roxx के headlamps हैं और फाइनल मॉडल में इसके लिए खास डिज़ाइन किए गए लाइट्स होंगे।

Mahindra XUV700 Facelift या XUV7XO?

Alloy wheels, side silhouette और tail lights मौजूदा मॉडल जैसे ही नजर आते हैं। यह भविष्य के टेस्ट म्यूल्स में बदल भी सकते हैं या Mahindra केवल फ्रंट में ही बदलाव कर एक subtle facelift ला सकती है।

फीचर्स में क्या होगा नया?

उम्मीद है कि नए मॉडल में कुछ प्रीमियम फीचर्स जोड़े जाएंगे, जैसे कि:

  • Front और rear ventilated seats
  • डैशबोर्ड पर triple screen setup (जैसे XEV 9e में)
  • रियर ottoman seats
  • Digital key और self park features
  • अपग्रेडेड Harman audio system with Dolby support
  • और लंबे समय से प्रतीक्षित auto-dimming IRVM

इंजन और परफॉर्मेंस

Powertrain मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की संभावना है –

  • 2.0L Turbo Petrol (197 bhp, 380 Nm)
  • 2.2L Turbo Diesel (182 bhp तक, 450 Nm)
  • ट्रांसमिशन में 6-speed मैनुअल और 6-speed ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर) शामिल रहेंगे।

हालांकि Mahindra भविष्य में Plug-in Hybrid Electric वर्जन पर भी काम कर रही है, लेकिन फिलहाल ये facelift में शामिल होने की उम्मीद कम है।

Also Read

20 कारण: क्यों Mahindra XEV 9e खरीदी जाए Tata Harrier EV की बजाय